पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माइंस पर नौकरी को लेकर गतिरोध समाप्त

माइंस पर नौकरी को लेकर गतिरोध समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. माइंस पर रोजगार देने के संबंध में चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया। प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच तीन घंटे की वार्ता हुई, इसमें सहमति बनी। माइंस के जनरल मैनेजर ((ऑपरेशन)) एससी पाणिग्रही ने बताया कि शुक्रवार को कोटड़ी एसडीएम गोपालसिंह शेखावत, पुलिस उप अधीक्षक सतीश वर्मा व पारोली तथा कोटड़ी थाना अधिकारी की उपस्थिति में ग्रामीणों से वार्ता की गई। इसमें समाधान निकाला गया कि प्रबंधकों द्वारा 20 से 25 दिनों में रोजगार देने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। कंपनी के नियमों के तहत ठेकेदारों के अधीन समय-समय पर आवश्यकता अनुसार ग्रामीणों को रोजगार दिया जाएगा। रोजगार देने के संबंध में अधिकतम पचास व्यक्तियों को ठेकेदारों के अधीन रोजगार देने पर सहमति हुई है। ग्रामीणों ने भी गतिरोध को समाप्त करने का निर्णय लिया।
ज्यादती के आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा. भीमगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ ज्यादती तथा एक के साथ ज्यादती का प्रयास करने के आरोपियों को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिनको बाद में कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायाधीश ने दोनों को जेल भेज दिया। सहायक पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के अनुसार, गत दिनों थाना क्षेत्र की एक बालिका के साथ ज्यादती करने के आरोप में गुलनगरी के नवाब खां तथा सांगानेरी गेट खटीक मोहल्ले में रहने वाली एक अन्य नाबालिग बालिका से घर में घुस ज्यादती का प्रयास करने के आरोप में मांगीलाल खटीक को गिरफ्तार किया। मामले की जांच कर रहे सीओ शहर ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।