हत्या का वांटेड आरोपी गिरफ्तार
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
आसींद में गत वर्ष मार्च माह में एक युवक की अपहरण के बाद हत्या के मामले में वांटेड बड़ाखेड़ा के युवक को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले में 8 जने पूर्व में गिरफ्तार हो चुके थे, जो अभी जेल में हैं। थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापति के अनुसार, गत साल मार्च में मनरूप गुर्जर की हत्या हुई थी। कुछ लोगों ने उसका चुंगीनाके के पास से अपहरण किया तथा उसके बाद हत्या कर दी थी। मामले में आसींद थाना पुलिस 8 जनों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन हत्या में प्रयुक्तजीप मालिक बड़ाखेड़ा निवासी छीतर पुत्र मनरूप गुर्जर वांटेड था, जिसे पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
अपहरण व ज्यादती का आरोप
भीलवाड़ा. जहाजपुर थाना क्षेत्र में बिंदिया भाटा गांव के एक व्यक्ति ने दो जनों पर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ज्यादती करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, बिंदिया भाटा के व्यक्ति ने थाने में दी रिपोर्ट में गांव के ही राकेश मीणा व उसके साथी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण किया तथा उसके साथ ज्यादती कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।