मिलकर करेंगे विकास: सचेतक गुर्जर
मांडल. सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जन समस्याओं के स्थाई समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास किए जाएंगे तथा हम मिलकर सबको साथ लेकर विकास को नए आयाम देंगे।
गुर्जर ने सोमवार को पीथास ग्राम में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरपंच एवं जनप्रतिनिधि विभिन्न योजनाओं में आवंटित राशि को गांवों में विकास कार्यों पर खर्च करें ताकि जरूरत के अनुसार और धनराशि प्राप्त कर विकास को गति दी जा सके। उन्होंने पीथास में सामुदायिक भवन निर्माण का काम शीघ्र प्रारंभ कराने का भरोसा दिलाया। राज्य सभा सांसद वीपी सिंह ने कहा कि जन आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। मुख्य सचेतक व सांसद ने पीथास विद्यालय में राज्यसभा सांसद कोटे से निर्मित कक्षाकक्ष का उद्घाटन किया।
गुर्जर का स्वागत
भीलवाड़ा.भारतीय जनता मजदूर महासंघ द्वारा पांसल चौराहे पर सरकारी मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा खेतीहर मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत,रामेश्वर लाल जाट,उदय लाल गुर्जर,शांति लाल गुर्जर,नारायण सिंह,बालू लाल आचार्य,मोहन लाल गुर्जर व मेवा लाल जाट उपस्थित थे।