शराबी शिक्षक के पक्ष में उतरे छात्र
कोठियां. ईटडिय़ा रामावि में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ग्रामीणों द्वारा शराब पार्टी करते पकड़े गए पीटीआई के पक्ष में सोमवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन करते नागौर सातूर मार्ग पर ईटडिय़ा चौराहा पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाकर जाम खुलवाया। विद्यार्थी आरोपी शिक्षक को वापस लगाने की मांग पर अड़े थे। जाम की सूचना पर एसडीएम बीएल वर्मा, डीएसपी शाहपुरा सतीशकुमार, तहसीलदार राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे व विद्यार्थियों को समझाकर जाम खुलवाया। लगभग तीन घंटे तक चले जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसडीएम व तहसीलदार ने स्कूल में जाकर ग्रामीणों व विद्यार्थियों की मीटिंग लेकर उन्हें समझाया। गौरतलब है कि ईटडिय़ा सरपंच द्वारा आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक के कराए गए मेडिकल में अल्कोहल की मात्रा पाई गई।
॥स्कूल में शराब पार्टी करते पकड़े गए शिक्षक के मामले में पूरी जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।ञ्जञ्ज
सत्यनारायण शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक
॥बच्चों द्वारा लगाया गया जाम खुलवा दिया है। दोषी अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया तो पुलिस मामले की जांच करेगी। छात्रों को ऐसा नहीं करना चाहिए।ञ्जञ्ज
बीएल वर्मा, एसडीएम, शाहपुरा