पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन कार्ड पर सील के लिए लिए लगा रहे हैं चक्कर

राशन कार्ड पर सील के लिए लिए लगा रहे हैं चक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुलाबपुरा
खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना में लाभांवित होने के लिए पालिका में राशनकार्ड पर सील लगाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन चयनित सूची में नाम न होने से निराश लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को भी पालिका मे सूची में नाम देखने के लिए भीड़ लगी थी। पालिका में राशन कार्ड पर सील लगाने के लिए एपीएल परिवार के लोग आ रहे हैं। पालिका क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना के तहत चयनित करने के लिए पालिका बोर्ड की मीटिंग में प्रस्तावित 1697 की सूची को मंजूरी दे दी गई। उसके बाद इस योजना से लाभांवित होने के लिए लोग चक्कर लगा रहे हैं। लोग पालिका में चयनितों की सूची में नाम नहीं होने से परेशान हो रहे हैं। कार्यवाहक ईओ सत्यदेव पारीक ने बताया कि चयनित परिवारों के राशनकार्ड पर ही सील लगाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन सूची में जिनके नाम है उनको ही इस योजना का लाभ मिलेगा। इसकी जानकारी आने वालों को दी जा रही है।
नामदेव जयंती 4 को
गंगापुर. नामदेव टांक क्षत्रिय छीपा दर्जी निर्माण समिति के तत्वावधान में नामदेव जयंती 4 फरवरी मातृकुंडिया में मनाई जाएगी। निर्माण समिति के अध्यक्ष भगवतीलाल टेलर ने बताया कि नामदेव जयंती की पूर्व संध्या पर 3 फरवरी को भजन संध्या होगी। 4 फरवरी सुबह शोभायात्रा निकाली जाएगी व 11 बजे सम्मान
समारोह होगा।