1600 किलो डोडा चूरा पकड़ा
भीलवाड़ा. गुलाबपुरा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान सोमवार रात 29 मील चौराहे पर एक ट्रक से 1600 किलोग्राम डोडा चूरा पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, पंजाब जा रहे ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें 40 बोरों में 1600 किलोग्राम डोडा चूरा भरा पाया गया। आरोपी कुलवंत ((35)) पुत्र दिलीप बाजीगर निवासी टेटूखेड़ा ((सिरसा-हरियाणा)), पवनकुमार ((20)) पुत्र फक्काराम बाजीगर निवासी नेजाडेला ((सिरसा)) व मनदीप सिंह ((22)) पुत्र सुरेंद्र निवासी उमरेवाल ((जालंधर-पंजाब)) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
- - -