- Hindi News
- हाउसिंग बोर्ड ने 1.12 करोड़ के भूखंड बेचे
हाउसिंग बोर्ड ने 1.12 करोड़ के भूखंड बेचे
भीलवाड़ा. हाउसिंग बोर्ड ने मंगलवार को नौ व्यवसायिक सहित 20 आवासीय भूखंडों का बेचान एक करोड़ 12 लाख रुपए में किया। साथ ही मकान नंबरों का भी ऑनलाइन लॉटरी के तहत आवंटन किया गया। यह कार्रवाई जिला आवंटन समिति की देखरेख में की गई। आवासीय अभियंता केआर जीनगर ने बताया कि मंडल के गुलाबपुरा में स्थित नौ व्यवसायिक भूखंड, चंद्रशेखर आजाद नगर में एक, तिलकनगर के तीन, पटेलनगर सेक्टर 6 के सात आवासीय भूखंडों के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे से मोहर बंद प्रस्ताव लिए गए। इसके बाद जिला आवंटन समिति के समक्ष इन भूखंडों की लॉटरी निकाली गई। गुलाबपुरा के सभी नौ व्यवसायिक भूखंड 18 लाख 35 हजार रुपए में विक्रय हुए। जिला आवंटन समिति में कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में एटीओ प्रतिभा चुंडावत, चीफ इंजीनियर के प्रतिनिधि टीएस मीणा, उप आवासन आयुक्त, उदयपुर एमएम माथुर, संपदा प्रबंधक एनआर मीणा व आवासीय अभियंता जीनगर शामिल थे।