फिर शुरू होगी कस्बा पुलिस चौकी
शाहपुरा. अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरुण हसीजा ने धर्म स्थल पर गंदगी के मामले के दौरान धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों की मांग पर बालाजी की छतरी स्थित कस्बा पुलिस चौकी को पुन: प्रारंभ करने की घोषणा की। एडीएम हसीजा ने कहा कि थाने के हेड कांस्टेबल कमलेश शर्मा इसके प्रभारी होंगे। उल्लेखनीय है कि पहले भी गरबा महोत्सव पांडाल जलने के समय इसे चालू करने की घोषणा की गई थी पर बाद में स्टॉफ कम होने से इसे बंद कर दिया गया।
दूसरी तरफ, मुस्लिम समाज की ओर से हाजी सलीम मोहमद छीपा, ताजुद्दीन उस्ता व इकबाल भाटी ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आज की घटना की निंदा करते हुए मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।