दुर्घटना में युवक की मौत
भीलवाड़ा. चित्तौड़ रोड पर रामधाम के पास सोमवार रात बाइक सवार युवक की ट्रोले की टक्कर से मौत हो गई। प्रताप नगर पुलिस के अनुसार, कापडिय़ा ((बागौर)) निवासी सुरेश खारोल ((22)) पुत्र पारस फैक्ट्री से काम करके बाइक पर आ रहा था। इस दौरान ट्रोले ने टक्कर मार दी।
- - -
करंट से बालिका झुलसी
शाहपुरा. कोली कॉलोनी में 33 केवी विद्युत लाइन से एक बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। बालिका को भीलवाड़ा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार संजू कुमारी पुत्री देबीलाल कोली अपने घर की छत पर कपड़े सुखा रही थी कि अचानक मकान के ऊपर से गुजरने वाली 33 केवी की विद्युत लाइन से चिपक गई। जिससे बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। उसे सेटेलाइट चिकित्सालय से भीलवाड़ा रेफर किया गया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस विद्युत लाइन को वहां से हटाने की कई मर्तबा मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- - -
दो हजार लीटर वॉश नष्ट
भीलवाड़ा. आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों से 2000 लीटर वॉश, पांच भट्टिया कच्ची शराब नष्ट की गई। इन मामलों में चार जनों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी निरोधक दल ने रेड व गश्त के दौरान सांगानेर कॉलोनी में नालों, कुवाड़ा, पट्टी मार्केट, भवानी नगर, ज्योति नगर आदि स्थानों पर ड्रमों में भरी दो हजार लीटर वॉश नष्ट कराई व 5 चालू भट्टियां ध्वस्त की गई। सहायक आबकारी अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मुन्नी सांसी से ४ बोतल, रूपा सांसी से ४, विमला सांसी से ६ व पारस सांसी से ५ बोतल शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।