पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राव समाज युवा संगठन की इकाई गठित

राव समाज युवा संगठन की इकाई गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोटड़ी
अखिल राव समाज युवा संगठन के मांडलगढ़ व कोटड़ी की मीटिंग बुधवार को आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से कैलाश राव को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि उदयलाल राव को संगठन सचिव, भूपेंद्रसिंह बराला को कोषाध्यक्ष, रामस्वरूप राव को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मीटिंग में समाजोत्थान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
नहीं मिली आवास की दूसरी किस्त
आगूंचा. जिला परिषद से स्वीकृत मुख्यमंत्री बीपीएल आवास व इंदिरा आवास की प्रथम किस्त मिलने के बाद लाभार्थियों को दूसरी किश्त नहीं मिल रही है। लाभार्थियों को मकान का काम पूरा करने में परेशानी आ रही है। भोजरास के सरपंच व सचिव द्वारा बार-बार रिमाइंडर करने पर भी आज तक लाभार्थियों के खाते में पैसा जमा नहीं हुआ है।
तीन दिन में ही बंद हुई भीम-गुलाबपुरा बस सेवा
आसींद. क्षेत्र में भीम-गुलाबपुरा ग्रामीण बस सेवा की तीन दिन चलकर बंद हो गई। जिससे भीम गुलाबपुरा मार्ग पर यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगपुरा निवासी आवेश डायर ने बताया कि सरकार ने भीम से गुलाबपुरा मार्ग पर ग्रामीण बस सेवा शुरू की थी।
जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा हुई। तीन दिन में ही इस सेवा की हवा निकल गई। बस सेवा बंद होने से क्षेत्रवासियों में रोष है। ग्रामीणों ने विधायक रामलाल गुर्जर से ग्रामीण बस सेवा शुरू करने की मांग की है।