पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभास्कर न्यूज - शाहपुरा
निम्बाहेड़ा गांव में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। कथावाचक महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश दास ने श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान कथा मे रामचरित मानस कथा के अन्तर्गत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की महिमा का गुणगान किया गया। नटखट नंदलाल का जन्मोत्सव बड़े आनंद से मनाया गया। इस दौरान माहौल भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। कथा में भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु थिरकने लगे। आयोजक भवानी सिंह ने बताया की भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एक फरवरी तक रोजाना 11.30 से 3.30 बजे तक चलेगा। इस संगीतमय भागवत कथा मे श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का झांकियों सहित चित्रण किया
जा रहा है।
आज सजेगी छप्पनभोग की झांकी
गुलाबपुरा. श्री चारभुजाजी के मंदिर में गुरुवार को बजरंग मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। भगवान चारभुजा नाथ की छप्पनभोग की झांकी सजाई जाएगी। महाआरती के पश्चात दाल ढोकले का प्रसाद वितरण किया जाएगा। पुरुषोत्तम नवाल, ओम प्रकाश गग्गड़, महावीर शारदा, केडी मिश्रा, महावीर मूंदड़ा, नवीन शारदा, अक्षय चौधरी, शिव काष्ट, मनोज तोषनीवाल इसकी तैयारी में लगे हुए हैं।
निरंकारी सत्संग 2 को
रायपुर. क्षेत्र के पालरा गांव में संत निरंकारी मंडल द्वारा दो फरवरी को आध्यात्मिक निरंकारी सत्संग आयोजित होगा। इसमें महात्मा धामनदास प्रवचन देंगे। यह जानकारी गंगापाल जीनगर ने दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.