रात्रि गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया
बिजौलियां. बुधवार को शांति समिति की मीटिंग में विभिन्न संगठनों व संस्थाओं के सहयोग से अतिरिक्त रात्रि गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया गया। पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक जाम करने वालों व अतिक्रमियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया गया। मीटिंग में डीएसपी धर्मेंद्र यादव, एसडीएम गोपाल सिंह शेखावत, खनि अभियंता गोपाल बच्छ, एसएचओ सूर्यभान सिंह, सहित कई लोग मौजूद थे।
मांडल. एसडीएम नरेंद्रसिंह कुल्हरि की अध्यक्षता में बुधवार को थाना परिसर में शंाति समिति की मीटिंग हुई। जिसमें अफवाहों से सावधान रहने, सांप्रदायिक सद्भाव कायम रखने व बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था सुधारने पर चर्चा की गई।
बनेड़ा. थाना परिसर में शांति समिति की मीटिंग हुई। सदस्यों ने प्रशासन को सभी पर्व भाईचारे के साथ मनाने का भरोसा दिलाया। मीटिंग में पुराना बस स्टैंड पर ठेला व बेतरतीब खड़े वाहनों से हो रही परेशानी तथा रोडवेज बसों के बाइपास से गुजरने का मुद्दा उठा।
यहां भी हुई मीटिंग
शहर के कोतवाली, प्रतापनगर, भीमगंज, जिले के मंगरोप, हमीरगढ़, रायला, गंगापुर, रायपुर, गुलाबपुरा, शंभूगढ़, फूलिया कलां, मांडलगढ़, बीगोद, काछोला थानों में भी सीएलजी की मीटिंग हुई।