पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डोडा चूरा तस्करी के आरोपी रिमांड पर

डोडा-चूरा तस्करी के आरोपी रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में 29 मिल चौराहा पर नाकाबंदी के दौरान डोडा-चूरा सहित पकड़े गए तीनों आरोपियों से शंभुगढ़ पुलिस पूछताछ कर रही है। मंगलवार को ही तीनों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की जांच कर रहे शंभुगढ़ थानाधिकारी भंवरलाल के अनुसार सोमवार रात गुलाबपुरा पुलिस ने मिनी ट्रक से आठ लाख का डोडा-चूरा जब्त कर चालक हरियाणा के सिरसा निवासी कुलवंतराय, पवनकुमार व पंजाब के मंदपुर निवासी मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। तीनों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे डोडा-चूरा से भरा मिनी ट्रक मध्यप्रदेश के नीमच से 10 किमी दूर एक होटल से लेकर आए, जिसे पंजाब के जालंधर ले जाना था। बुधवार को शंभुगढ़ थानाधिकारी आरोपियों को नीमच ले गए ताकि घटना स्थल की तस्दीक हो सके।
- - -
बोराणा बस स्टैंड पर झुलसा मिला युवक
भीलवाड़ा. रायपुर थाने के बोराणा गांव के बस स्टैंड पर रूपपुरा गांव का युवक झुलसी अवस्था में मिला। जिसे पुलिस ने एमजीएच में भर्ती कराया। मामला संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की है। थानाधिकारी रामदेव विश्नोई के अनुसार मांडल थाने के रूपपुरा गांव का नवाब ((30))पुत्र रसूल खां बोराणा बस स्टैंड पर संदिग्ध हालत में मिला, जिसका हाथ आदि अंग झुलसे हुए थे। पूछताछ पर वह ठीक से बातचीत भी नहीं कर रहा था। इस पर पुलिस ने उसे एमजीएच में भर्ती कराया।
- - -
भट्ट का राष्ट्र स्तर पर चयन
हमीरगढ़. राउमावि की छात्रा निर्मल भट्ट का राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। संस्था प्रधान रोशनलाल तोतला ने बताया कि हाल ही भरतपुरा में आयोजित चयन प्रशिक्षण में स्थानीय विद्यालय की छात्रा निर्मल भट्ट का 19 वर्षीय आयु वर्ग में चयन किया गया है। भट्ट आगरा में संपन्न नेशनल जिमनास्टिक प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही है।
- - -