सर्वसम्मति से हुआ बार अध्यक्ष का चुनाव
गुलाबपुरा. अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। संघ की मीटिंग बुधवार को उपाध्यक्ष एडवोकेट विश्वदीपक सिंह चूंडावत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वर्ष 2014 के लिए अभिभाषक संघ के सर्वसम्मति से अध्यक्ष गोपाल लाल वैष्णव को बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यक्ष वैष्णव व संरक्षक पुरुषोत्तम जाट का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता, प्रदीप रांका, फिरोज खान, बलवंत आमेटा, गोविंद नारायण शर्मा, राजेश कुमावत, भानुप्रताप कैलानी, सतीश पाराशर, सांवरनाथ योगी, खुशबू मिश्रा, तारकेश्वर शर्मा, गजेंद्र सिंह राणावत, शरीफ मोहम्मद, संदीप जैन, सुमन जैन, अजय प्रकाश असावरा, भवानी प्रताप सिंह, महेश चंद पांडेय आदि से एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक
गंगापुर. सहाड़ा क्षेत्र के निकटवर्ती गांवों में नाबार्ड द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान शुरू किया गया। संस्था की अध्यक्ष कुसुम गुप्ता ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जीरो बैलेंस पर खाता खोलने व लेने-देन सहित विभिन्न बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी गई। डीडीएम शिवकुमार गुप्ता के निर्देशन में गावों में हाथोंहाथ खाते खोले गए। इस मौके पर आमली एसबीबीजे शाखा के अधिकारी सीबी महर, संजीव कुमार मौजूद थे।