अवैध खनन का मामला दर्ज
बिजौलियां. कलेक्टर के निर्देशानुसार क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसडीएम गोपालसिंह शेखावत, तहसीलदार गजानंद जांगिड़, खनि अभियंता गोपाल बच्छ व वनपाल दशरथ सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। खनि अभियंता बच्छ ने बताया कि आरी चंपापुर क्षेत्र में अवैध खनन करते पाए जाने पर चंपापुर निवासी धनराज बंजारा से 25 हजार रुपए तथा बीगोद निवासी मोहम्मद रफीक से 23 हजार रुपए की जुर्माना राशि वसूली गई।
- - -