पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 लाभार्थियों को चेक वितरित

10 लाभार्थियों को चेक वितरित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा. अंत्योदय अन्न योजना सहित व्यक्तिगत लाभ योजनाओं के लिए नगर पालिका के वार्ड पांच में हुए समारोह में 10 लाभार्थियों को चेक दिए गए। यह जानकारी पार्षद स्वराज सिंह शेखावत ने दी।
छात्रावास परिषद का गठन
शाहपुरा. राजकीय महाविद्यालय में संचालित छात्रावास परिसर में संरक्षक प्रो. रामावतार मीणा की उपस्थित छात्रावास छात्र परिषद की मीटिंग हुई। प्राचार्य डॉ. गजराजसिंह मीणा ने बताया कि परिषद में सर्वसम्मति से सांवरा लाल मीणा अध्यक्ष, देवराज मीणा उपाध्यक्ष, मदनलाल रेगर कोषाध्यक्ष तथा जोरावर सिंह मीणा स्वास्थ्य सचिव मनोनीत किए गए। यह परिषद छात्रावास संचालन में सहयोग करेगी।
उर्स मुबारक 8 को
शाहपुरा. ख्वाजा बाग फूलिया गेट पर हजरत पीरे तरीकत अल्लामा मौलाना कारी मोहम्मद रमजान अली शाह का छठा उर्स मुबारक 8 फरवरी को होगा। इससे पहले एक फरवरी को उर्स मुबारक का झंडा पेश किया जाएगा। पीर अल्लहाज मोहम्मद कासिम नजमी ने बताया कि उर्स के मौके पर मुर्करीन किराम व कव्वाल शिरकत करेंगे। 9 फरवरी को चादर शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा।
डेयरी का दर अंतर वितरण समारोह
शाहपुरा. बच्छखेड़ा पंचायत में भीलों का झूंपड़ा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड का दर अंतर वितरण समारोह डेयरी चेयरमैन रतनलाल चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर निदेशक भगवतसिंह तहनाल, उपप्रबंधक राजेंद्र उदावत मौजूद थे। डेयरी चेयरमैन चौधरी ने कहा कि पशुपालकों को आर्थिक उन्नयन के लिए दूध डेयरी को विक्रय कर डेयरी की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। क्षेत्रीय अधिकारी शहाबुद्दीन, पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुकेश पाराशर, आशा शर्मा ने डेयरी की योजनाओं की जानकारी दी।
भाजपा मंडल बैठक आयोजित
शाहपुरा. भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक जिला अध्यक्ष सुभाष बहेडिय़ा की मौजूदगी में हुई। बैठक में लोकसभा व पंचायत चुनाव में पार्टी की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को जिला महामंत्री कैलाश काबरा, जिला प्रभारी केसरसिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष मूलसिंह सौदा व महामंत्री रामप्रसाद चौधरी ने संबोधित किया।