विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
भास्कर न्यूज - शाहपुरा
राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव शंखनाद- 2014 का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया। प्राचार्य डॉ. गजराज सिंह मीणा, प्रो. जगदीश चंद्र शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष आशाराम धाकड़ की मौजूदगी में हुए समारोह में विद्यार्थियों ने एकल गान, एकल नृत्य, समूह गान, वाद्ययंत्र वादन, समूह नृत्य, विचित्र वेशभूषा में भाग लिया।
सांस्कृतिक समिति संयोजक डॉ. प्रतिभा पारीक ने बताया कि एकल गान में नगमा खां पठान, एकल नृत्य में किरण पांचाल, समूह गान में शिखा जागृत एवं समूह, वाद्य यंत्र वादन में भगवान गोस्वामी, समूह नृत्य में सुनेना, ममता मीणा एवं समूह, विचित्र वेशभूषा में सुनेना मीणा प्रथम स्थान पर रहे। पुष्कर राज मीणा ने आभार ज्ञापित किया।
समापन समारोह स्थगित
राजकीय महाविद्यालय में 31 जनवरी को होने वाला समापन समारोह व पुरस्कार वितरण समारोह स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी प्राचार्य डा. गजराजसिंह मीणा ने दी। उल्लेखनीय है कि समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल का कार्यक्रम निरस्त होने से यह निर्णय लिया गया।
बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
गंगापुर. नांदशा में सनराइज विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। अतिथियों का संस्था प्रधान विष्णु पारीक ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि कृषि उपज मंडी अध्यक्ष विष्णु सुवालका थे। अध्यक्षता आचार्य तुलसी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेएस जेतमाल व विशिष्ट अतिथि नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय हिरण, उपसरपंच सुरेश सुवालका थे। एक शाम जवानों के नाम तरंग-२०१४ का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रस्तुति से मनमोह लिया।
:गंगापुर. समारोह में श्रेष्ठ एथलीट राजा को पारितोषिक देते अतिथि।
कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन
गंगापुर. आचार्य तुलसी अमृत महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. बालूराम चौधरी थे। अध्यक्षता प्रबंध समिति अध्यक्ष बाबूलाल कच्छारा ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान मनोहरसिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश टांक, महामंत्री नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मदनलाल कावडिय़ा, पूर्व बार अध्यक्ष कैलाश महता, पर्वत सिंह चुंडावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणपतलाल सुवालका व बलवीर सिंह थे। छात्राओं ने विदाई गीत प्रस्तुत किए। समारोह में मेहंदी, रंगोली, निबंध आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों तथा श्रेष्ठ एथलीट अफजल राजा एवं गिरिजा कंवर को पारितोषिक दिए गए। प्राचार्य डॉ. जेएस जेतमाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।