पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभिभाषक संघ चुनाव को लेकर मीटिंग

अभिभाषक संघ चुनाव को लेकर मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुलाबपुरा
अभिभाषक संघ की मीटिंग अध्यक्ष अमित जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वर्ष 2014 के लिए सदस्यता शुल्क 31 जनवरी तक जमा कराने का निर्णय लिया गया। चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 1 फरवरी को किया जाएगा।
मीटिंग में अधिवक्ता श्यामलाल त्रिवेदी, उम्मेदसिंह महता, विजयप्रकाश शर्मा, कृपाशंकर व्यास, गौतम कुमार बंब, सुरेश दाधीच, कमल जीनगर, राजेश पारीक, युगल किशोर व्यास, शिवनाथ सिंह राठौड़, दिनेश महता, रेखा चौहान, निर्मला रांका, राजेश महता, परमेश्वर शर्मा, सांवरनाथ योगी, दीपक गर्ग, विवेक बंब, धर्मेंद्र आमेटा, मोहम्मद निसार आदि उपस्थित थे। मीटिंग में बिना संघ की पूर्व अनुमित के चुनाव व घोषित अध्यक्ष गोपाल वैष्णव सहित अधिवक्ता फिरोज खान, प्रदीप रांका, राजेश कुमावत, सतीश पाराशर, शरीफ मोहम्मद गौरी, भानुप्रताप कैलानी, विश्व दीपक सिंह राठौड़ एवं खुशबू मिश्रा को अभिभाषक संघ की सदस्यता से निष्कासित किया गया।
ऊनी वस्त्र वितरित
गुलाबपुरा. महावीर इंटरनेशनल द्वारा गांवों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। प्रभारी मदनलाल रांका ने बताया कि कानपुरा, नया ऊंखलिया एवं भीलों की झोपड़ी में बच्चों को ऊनी वस्त्र दिए गए।
अस्पताल ३ माह से बंद
गुलाबपुरा. हाजियास के उपस्वास्थ्य केंद्र पर तीन माह से ताला लगा है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। मरीज उपचार के लिए ऊंखलिया जाने को विवश हैं। परिवहन के साधन नहीं होने से पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।