अमावस्या पर मंदिरों में भक्तों का तांता
कोटड़ी . अमावस्या पर चारभुजानाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को कतार में लगना पड़ा। दिनभर भक्तों की लंबी कतार लगी रही। गुरुवार सुबह भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद स्वर्णाभूषणों से श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में कलाकारों ने भजन गाए। मंदिर परिसर में तहसीलदार विश्वंभरदयाल शर्मा की मौजूदगी में दानपेटी खोली गई। गणना में 6लाख 8 हजार 570 रुपए तथा 121 ग्राम चांदी के आभूषण निकले।
तिलस्वां. तिलस्वां महादेव मंदिर में गुरुवार को अमावस्या होने से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने कुंड में डुबकी लगाई। वहीं बुधवार रात मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन हुए। गुरुवार सुबह से ही भक्तों का तिलस्वां पहुंचना शुरू हो गया। दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। पदयात्रियों के जत्थे भी पहुंचे।