पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यूज इनबॉक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरूंदनी. टैक्ट्रर व ट्रेलर से उड़ती रेत दुपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी बनी हुई है। बरूंदनी से भीलवाड़ा रोड पर बनास व बेड़च नदी से रेत भरकर टै्रक्टर व ट्रेलर निकलते हैं, जिनसे रेत गिरती है। तेज हवा से रेत सड़क पर उडऩे से दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ता है। कई बार वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।

मेड़बंदी से दुर्घटना की आशंका

गेंदलिया. सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से हास्यास से बनास नदी तक डामरीकृत सड़क निर्माण कराया जा रहा है। सोलंकियों का खेड़ा गाव के निकट मेड़बंदी व थोर नहीं हटाए जाने से वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा जगह-जगह बड़े-बड़े पत्थर डाल दिए। इस कारण हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इस संबंध में सुवाणा के सहायक अभियंता सीपी संचेती का कहना है कि अतिक्रमण हटाना हमारा काम नहीं है।

हैंडपंप खराब, ग्रामीण परेशान

पंडेर. ग्राम के रोडवेज बस स्टैंड के विश्रांति गृह में लगा हैंडपंप खराब होने से वार्डवासियों को दुकानदारों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में कई बार विभाग व हैंडपंप मिस्त्री को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

भजन संध्या आयोजित

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा. जय मां शरणम् के प्रमुख तथा पंजाब साधु समाज के अध्यक्ष स्वामी महादेव महाराज के आगमन पर गुरुवार को सिंधुनगर स्थित संत कंवर राम धर्मशाला में भजन संध्या हुई। दुर्गा माता मंदिर शास्त्रीनगर की पारो बहन ने बताया कि इस अवसर पर दिल्ली की गायिका पूजा द्वारा प्रस्तुत किए गए माता के भजनों पर महिलाएं नृत्य करने लगीं। समारोह में अहमदाबाद के गायक महेश कंजानी द्वारा भी कई भजन प्रस्तुत किए गए। पीतांबर आसनानी, ईश्वर आसनानी, चंद्र प्रकाश केशवानी, भगवान गुरबानी, विक्रांत शर्मा, रमेश गुरनानी, महेश, लक्ष्मण दास व रामचंद्र सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

कीचड़ से परेशानी

आगूंचा. ग्राम चैनपुरिया में जलदाय विभाग की पाइप लाइन फूट गई। पानी सड़क पर बहने लगा। इससे सड़क पर कीचड़ फैल गया। इससे ग्रामीणों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।