पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन की चपेट में आने से दो रेलकर्मियों की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से दो रेलकर्मियों की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
उदयरामसर क्षेत्र में जोधपुर ट्रेक पर उत्तर-पश्चिम रेलवे, नोखा के दो कर्मचारी ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों ने जुलाई में ही नौकरी ज्वाइन की थी।
रेलपथ उपरे, नोखा के ट्रेकमैन सवाईमाधोपुर में जालपाखेड़ी निवासी धनराज बैरवा ((24)) व जयपुर झोंटवाड़ा में लालचंदपुरा निवासी सुनील कुमार भाखरीवाल ((25)) बुधवार को अलसुबह उदयरामसर में जोधपुर ट्रेक पर ड्यूटी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक दोनों रेलकर्मी ट्रेन की चपेट में आ गए। सुबह करीब छह बजे कीमैन रामखिलाड़ी मीणा ने दोनों रेलकर्मियों को मौके पर पड़े देखा। दोनों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इत्तला मिलने पर सीओ सदर प्रेमदान चारण, गंगाशहर एसएचओ सुभाषचन्द्र कच्छावा, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। दोनों के परिजनों को बीकानेर बुलाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। बुधवार को सायंकाल सुनील के परिजन परिजनों के आने पर उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। धनराज के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा। रेलपथ उपरे, नोखा के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर चन्द्रशेखर की रिपोर्ट पर गंगाशहर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज की है। पुलिस को मौके से रेलकर्मियों के मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों रेलकर्मी रात को करीब तीन बजे अन्य कर्मचारियों से मिले थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों कर्मचारी रात को तीन बजे से सुबह पांच बजे तक के बीच ट्रेन की चपेट में आए हैं। इस दौरान जोधपुर ट्रेक से कोटा-हनुमानगढ़ ट्रेन और मालगाड़ी गुजरती है। दोनों कर्मचारियों ने पिछले साल जुलाई में ही नौकरी ज्वाइन की थी।