करंट से झुलसे विद्युतकर्मी की मृत्यु
भास्कर न्यूज - बीकानेर/नोखा
नोखा के लालमदेसर बड़ा गांव में 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन पर 17 जनवरी को करंट से झुलसे विद्युतकर्मी हरदीप सिंह की बुधवार को जयपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन ने विद्युतकर्मी हरदीप सिंह की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राय विशाल शर्मा ने घटना के प्रति दुख प्रकट करते हुए विद्युत निगम द्वारा इस दुर्घटना की विभागीय जांच नहीं करने रोष व्यक्त किया है। शर्मा ने दुर्घटना कर निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं विद्युतकर्मी हरदीप सिंह की मृत्यु होने पर नोखा थाने में मर्ग दर्ज की गई है।