पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटाए, यातायात सुचारु

अतिक्रमण हटाए, यातायात सुचारु

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नोखा
नगरपालिका नोखा द्वारा बुधवार को शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। नगरपालिका ने पुलिस के साथ राजमार्ग 89 बीकानेर नागौर रोड पर अलमारी व खोखे लगाकर किए गए अतिक्रमण हटाए। पालिका आयुक्त महारतन गहलोत, नारायणसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में प्रशासन ने ओबीसी बैंक के सामने से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। राजमार्ग पर अतिक्रमण कर रखा गया लोहे का सामान हटवाया। साथ ही सड़क पर रखे बंद अलमारी व खोखे भी कार्मिकों के सहयोग से जेसीबी मशीन लगाकर जब्त किए। साथ ही अतिक्रमण करने वाले लोगों को फिर से अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत भी दी। पुलिस ने बिना पार्किंग खड़े कई वाहनों के चालान काटे और यातायात व्यवस्था को सुचारु करवाया। कस्बेवासियों ने प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कार्रवाई को सुचारु रखने की मांग की है।