पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भंडारण के इंतजार में मूंगफली

भंडारण के इंतजार में मूंगफली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
किसानों को मूंगफली के उचित दाम मिले इसके लिए सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीद तो शुरू कर दी मगर भंडारण की पुख्ता व्यवस्था नहीं होने से अभी भी 1.15 लाख बोरी मूंगफली खरीद केंद्रों पर पड़ी है। जिससे खरीद केंद्रों पर जाम की स्थिति बन गई है।
बीकानेर जिले में लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर और नोखा में मूंगफली की सरकारी खरीद की जा रही है। भंडारण के लिए पर्याप्त मात्रा में गोदाम नहीं मिलने से बीकानेर में 40 हजार, लूणकरणसर में 21 हजार, श्रीडूंगरगढ़ में 49 हजार और नोखा में 5300 बोरी मूंगफली अभी भी खरीद केंद्रों पर पड़ी है। 15 नवंबर से अब तक बीकानेर जिले में करीब 15 लाख बोरी मूंगफली की खरीद हो चुके हैं। सरकारी निर्णय के मुताबिक 14 फरवरी तक समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी। शुक्रवार को भी 12 बीघा कृषि मंडी स्थित सरकारी खरीद केंद्र पर रोजाना की तरह मूंगफली से भरी गाडिय़ों की लंबी कतारे लगी रही। वहीं भंडारण की व्यवस्था नहीं होने से मूंगफल से भरे ट्रक भी देर शाम तक खरीद केंद्र पर ही खड़े रहे। नैफेड और तिलम संघ के अधिकारी पूरा दिन व्यवस्था सुचारू करने के लिए हाथ-पांव मारते रहे। अव्यवस्था को लेकर किसानों ने भी रोष प्रकट किया। सादासर के किसान फूसाराम ने कहा कि अधिकारियों को खरीद के मुताबिक भंडारण की व्यवस्था पहले से करनी चाहिए। ताकि खरीद सुचारू रूप से चल सकें। व्यवस्था नहीं होने से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।