पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोचर भूमि से हटे अतिक्रमण

गोचर भूमि से हटे अतिक्रमण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नोखा
पांचू गांव की गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को पांचू गोसेवा संस्थान के एक प्रतिनिधि मण्डल ने उपखण्ड अधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। संस्थान के हरिकिशन राठी ने बताया कि पांचू में छह हजार बीघा गोचर भूमि है जिस पर भू माफियाओं ने अतिक्रमण कर लिया। ग्रामीणों ने सन 2006 में गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाने के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जिस पर उच्च न्यायालय ने यथावत स्थिति के आदेश जारी किए। राठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद भी प्रशासनिक उदासीनता के कारण गोचर भूमि पर नाजायज कब्जे हो रहे है। भूमाफिया गोचर भूमि को नाजायज रूप से बेच रहे है। पत्र में बताया कि गोचर भूमि पर एक स्कूल भवन सहित कई पक्के व कच्चे निर्माण हो रहे हैं।इस पर उपखण्ड अधिकारी ने गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल को दिया।
वहीं दूसरी ओर नगर पालिका नोखा शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। नगर पालिका ने पुलिस के साथ राजमार्ग 89 बीकानेर नागौर रोड पर अलमारी व खोखे लगाकर किए गए अतिक्रमण हटाए। नगर पालिका आयुक्त महारतन गहलोत, नारायणसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में हाइवे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। वहीं सदर बाजार, मिर्ची बाजार में नगर पालिका द्वारा हटाए गए अतिक्रमण का प्रभाव भी देखने को मिला। व्यापारी तीन फीट के दायरे में ही सामान रख रहे है। गौरतलब है कि पूर्व व्यापारियों द्वारा रोड पर बीस फीट तक अतिक्रमण कर सामान रख दिया जाता था जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो जाती थी।