जनसहयोग करने से शांत होता है मन
लूणकरणसर. धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर जनसहयोग करने से मन को शांति मिलने के साथ ही समाज को अच्छी प्रेरणा भी मिलती है। यह विचार शनिवार को बाबा जानकी नाथ बाडी खिंयेरा में गंगाराम की स्मृति में नवनिर्मित मुख्य द्वार व गेट के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व गृह राज्य व परिवहन मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बाबा जानकी के आशीर्वाद से पेयजल संकट नहीं होने की धारणा रही है। इस अवसर पर बीकानेर के पूर्व प्रधान तुलसीराम मूंड, लूणकरणसर पंचायत समिति प्रधान श्यौदानाराम नायक, उपप्रधान पतराम गोदारा, पूर्व सरपंच लक्ष्मण राम गोदारा, पंचायत समिति सदस्य धर्मपाल ज्याणी, युवक कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष गोविंदराम गोदारा आदि ने विचार व्यक्त किए।