पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुनिवृंदों का किया अभिनंदन

मुनिवृंदों का किया अभिनंदन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोखा. मुनि तत्व रूचि, मुनि विकास कुमार का शनिवार को नोखा पहुंचने पर तेरापंथ भवन में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुनि तत्व रूचि ने मर्यादा महोत्सव में आलस्य त्याग कर सेवा दर्शन कर लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन दुर्लभ है। एक साथ 500 संत और साध्वियों का संगम अहोभाग्य से मिलता है, इसका लाभ उठाना चाहिए। इन्द्र चंद बैद ने बताया कि मध्यप्रदेश में चातुर्मास सम्पन्न कर विहार करते हुए ये मुनिजन रासीसर, देशनोक होते हुए एक फरवरी को गंगाशहर पहुंचकर गुरु दर्शन करेंगे। इस अवसर पर तेरापंथ सभा मंत्री निर्मल भूरा, अनुराग बैद, घेवरचंद बैद, हुलास मल गोलछा आदि भी उपस्थित थे।
तन सिंह की जयंती मनाई
नोखा. श्री करणी राजपूत छात्रावास में श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तन सिंह की जयंती शनिवार को मनाई गई। नोखा मण्डल प्रमुख करणी सिंह ने बताया कि तन सिंह का जन्म 25 जनवरी 1924 को बैरसियाला बाड़मेर में हुआ था। 1952 व 1957 में बाड़मेर से विधानसभा सदस्य व 1962 व 1977 में जैसलमेर व बाड़मेर से लोकसभा सदस्य भी रहे। व्यवस्थापक जोगेन्द्रसिंह ने बताया कि श्री क्षत्रिय युवा संघ की कार्यप्रणाली से क्षत्रिय युवकों में सद्गुणों व संस्कार निर्माण होता है। कार्यक्रम में देवीसिंह, रेवंतसिंह, पृथ्वी सिंह, दलीप सिंह, डूंगरसिंह, राजेन्द्रसिंह, नरपतसिंह, अभिमन्यु सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
छत्तरगढ़. छत्तरगढ़ ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को राजस्व तहसीलदार भानीराम ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के संयोजक शफी मोहम्मद ने बताया कि $प्रतियोगिता में कुल सात टीमें भाग ले रही है। प्रथम दिन दो मैच खेले गए जिसमे किंग खान व खार वाली की टीम विजयी रही।
पोस्टर का विमोचन
देराजसर. चूना राम भादू की स्मृति में आठ फरवरी को प्रस्तावित कुश्ती प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ श्रीडूंगरगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष सोहनलाल महिया, सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष कोडा राम भादू, मोडा राम महिया आदि उपस्थित थे।