शिवरतन शर्मा बने भाजपा मंडल अध्यक्ष
लूणकरणसर. लूणकरणसर पंचायत समिति के पूर्व उपप्रधान शिवरतन शर्मा को भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शर्मा के मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा देहात जिला महामंत्री सुमित गोदारा, पूर्व विधायक मनीराम सियाग, जिला परिषद सदस्य सावंता राम पंचार, भाजपा जिला देहात महामंत्री प्रभुदयाल सारस्वत, भाजपा किसान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह भादू, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अशोक सारण सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताई है। महाजन संवाददाता के अनुसार लूणकरणसर भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर पंचायत समिति के पूर्व उपप्रधान शिवरतन शर्मा को नियुक्त करने पर रामकिशोर स्वामी, भंवरलाल बोहरा, भंवरलाल रंगा आदि ने प्रसन्नता जताई।युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष ने शर्मा को अध्यक्ष बनाने से पार्टी को मजबूती मिलने की बात कही।बालादेसर जलग्रहण समिति के अध्यक्ष मुखराम शर्मा, लालचंद शर्मा आदि ने भी मिठाइयां बांटी।