पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाओं का होगा सम्मान

गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाओं का होगा सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. नोखा
गणतंत्र दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृ़ष्ट कार्य करने पर 24 व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी निसार खान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान अर्जुन अवार्डी ढींगसरी गांव के मगन सिंह राजवी, मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय के सत्यनारायण राजपुरोहित, आईटी केन्द्र के श्रवणसिंह, तकनीकी हेल्पर महादेव नाई, पंचायत प्रसार अधिकारी आईदान राम, ग्राम सेवक प्रदीप बेनीवाल, डब्ल्यु डीटी पूनम बिश्नोई, नगरपालिका के कार्यालय सहायक नारायणसिंह राजपुरोहित, आत्माराम, विक्रमसिंह, कुन्दन सिंह, कांस्टेबल धारासिंह, कनिष्ठ लिपिक बलजीतसिंह, बागड़ी हॉस्पिटल के लेखाकार पवन सारस्वत, व्यख्याता ओमप्रकाश, वरिष्ठ अध्यापक प्रहलाद दान, न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय के सहायक कर्मचारी रतनसिंह शेखावत, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाधनू प्रभारी डॉ. लोग सिंह सोढ़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जांगलू के मेल नर्स सत्यनारायण, उपस्वास्थ्य केन्द्र घट्टू की प्रसाविका सुमित्रा कस्वां, वन एवं वन्य जीवन पर्यावरण संरक्षण समिति के रामचंद्र पूनिया व मांगीलाल बिश्नोई को सम्मानित किया जाएगा। खेल क्षेत्र में मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय के छात्र गोरधन सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा।
श्रीडूंगरगढ़ संवाददाता के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह में तहसील क्षेत्र की 14 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रियंका पूनिया, बजरंगलाल, किशोर सिंह, ललिता शर्मा, डॉ.विमलेश साहू, एएनएम आशा, मोहनराम सारण, राजेंद्र प्रसाद साध, लक्ष्मीनारायण भादू, लीलाधर शर्मा, मोहरसिंह, पन्नालाल सांखला, मोती सिंह राठौड़, शक्तिदानसिंह तंवर, अशोक सेवग, विजय सिंह को अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा।
कोलायत संवाददाता के अनुसार उपखंड मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम राजस्व तहसील परिसर में सुबह नौ बजे आयोजित होगा। समारोह में खुशबू खत्री, अनूप सिंह, रुपाराम, बीरबल राम, रेखा श्रीमाली, चीकू भद्राल, शंकरलाल बेनीवाल, श्रवण राम, झमण पंचारिया, श्रीहर्ष, महेन्द्र कुमार, अल्ला बक्स, खेमाराम, पवन जाजड़ा, मीना कुमारी, पूनम राजपुरोहित, पुरुषोत्तम पुरोहित, दीपक व्यास, कैलाश साध, श्रवणदास, पप्पू खां, आनंद कल्ला, वीएन पुरोहित को अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा।