ब्याज माफी का समय 30 जून तक हो
कोलायत. किरुतों पर ब्याज माफी की अवधि 30 जून तक बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र प्रेषित किया है। बरसलपुर सरपंच श्याम सिंह भाटी, पूर्व विधायक नोखा रेवंत राम पंवार आदि ने किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाते हुए ब्याज माफी की तिथि बढ़ाने की मांग पत्र में की है।
पत्र में बताया है कि इससे किसानों को कुछ राहत मिलने के साथ ही सरकार को बड़ी मात्रा में राजस्व भी प्राप्त होगा।