खोल भराई की रस्म निभाई
लूणकरणसर - मुमुक्षु बिंदु के दीक्षा उपलक्ष्य में सुमेरमल बैद के निवास पर उनकी खोल भराई रस्म अदा निभाई गई। महिला मंडल की मंजू देवी ने बताया कि तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण द्वारा गंगाशहर में 10 फरवरी को दीक्षा प्रदान की जाएगी। आचार्य श्री ने 22 जुलाई 2013 को दीक्षा का आदेश दिया था। तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य श्रेयांश बैद ने कहा कि बिंदु ने गृहस्थ जीवन को त्यागकर स्वयं के कल्याण के लिए साध्वी जीवन जीने का निश्चय किया है, इससे जैन समाज को प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर तेरापंथ सभा के तुलसीराम बुच्चा, लूणकरण बुच्चा, शंकरलाल बुच्चा, अमरावदेवी, सुरेन्द्र बाफना, कुसुम बाफना, शिल्पा जैन आदि उपस्थित थे।
अतिक्रमण हटाने की मांग
लूणकरणसर - रामबाग में जोहड पायतान व गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन प्रेषित कर की है। ग्रामीण सत्यपाल, लेखराम, ओमप्रकाश, गाजीराम, आदूराम, जगदीश आदि ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को प्रेषित संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन में बताया है कि जोहड़ पायतन व गोचर भूमि पर अतिक्रमण से लोग परेशान है। शीघ्र ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
समाजोपयोगी उत्पादकता शिविर संपन्न
लूणकरणसर - विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ही अपने चरित्र निर्माण पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। इसके लिए समाजोपयोगी उत्पादकता शिविर जैसे आयोजन काफी सहयोगी होते हैं। ये विचार ग्रामोत्थान विद्या निकेतन उमावि परिसर में आयोजित दो दिवसीय समाजोपयोगी उत्पादकता शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी मुरारीलाल वर्मा ने व्यक्त किए। प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने दो दिवसीय शिविर में हुई गतिविधियों की जानकारी दी। शिविर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मीराबाई दल को अतिथियों ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। स्कूल की अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष भागीरथ बिजारणिया, देहात भाजपा जिला महामंत्री प्रभुदयाल सारस्वत, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रेवंतराम गुरिया, मदनसिंह बीका, राजू राम बिजारणिया आदि भी उपस्थित थे।
समस्याओं का समाधान हो
लूणकरणसर - कस्बे में आचार्य महाश्रमण के आगमन को लेकर तेरापंथ युवक परिषद की ओर से कस्बे में साफ सफाई व अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। तेयुप के पारस भूरा, श्रेयांश बैद, राजेंद्र चौपड़ा, पुष्पक दुग्गड़ आदि उपखंड अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि फरवरी माह में आचार्य महाश्रमण को आगमन होगा। इसलिए कस्बे में साफ सफाई, रोडलाइटें चालू करवाने, ब्लॉक सीसी रोड बनाने व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाया जाए।
स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण शुरू
लूणकरणसर - संपूर्ण साक्षरता कार्यक्रम के तहत कपूरीसर में स्वयं सेवकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलवार को सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक पन्नालाल ने किया। संदर्भ व्यक्ति व समन्वयक जगदीश गोदारा ने साक्षरता की आवश्यकता और महत्ता की जानकारी दी।संदर्भ व्यक्ति जसवंत सिंह ने साक्षरता और विकास एवं साक्षर भारत मिशन 2012 पर प्रकाश डाला।