पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबीकानेर। जामसर में जगदेववाला के पास कार और वैन की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जामसर पुलिस थाने के एसएचओ देवेन्द्रसिंह ने बताया कि अस्पताल की वैन में दो प्रसूता महिलाएं अपने नवजात बच्चों के साथ बीकानेर से लूणकरणसर जा रही थीं।
कार में सवार श्रीगंगानगर के पुलिस निरीक्षक भंवरदान रतनू अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हनुमानगढ़ से बीकानेर की ओर आ रहे थे। सायंकाल करीब 4.30 बजे चालराय से एक किलोमीटर जगदेववाला के पास दोनों गाडिय़ों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि वैन में सवार बीकानेर में रामपुरा बस्ती निवासी नरपतसिंह ((45)) की मौके पर ही मौत हो गई। वेन में सवार लूणकरणसर में खोखराणा निवासी विजयपाल ((24)), उसकी पत्नी प्रसूता राजू देवी ((22)), लूणकरणसर में वार्ड 32 निवास मोहम्मद हमीद ((65)), उसकी पत्नी मंजूरा, प्रसूता प्रवीणा ((27)) व दोनों प्रसूताओं के नवजात बच्चे तथा कार में सवार भंवरदान ((54)), उनकी पत्नी सुनीता ((45)), पुत्री हिमागिनी उर्फ हर्षिता ((22)) व जाग्रति ((20)) को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी पीबीएम अस्पताल पहुंच गए। भंवरदान के पर्चा बयान पर जामसर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.