ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
नोखा - ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दिनेश कुमार लूणावत ने सूचना दी कि वह नरेश के साथ मंगलवार सुबह करीब दस बजे बाइक पर नोखा गांव जा रहा था। एक अन्य बाइक पर अभिनंदन सुराणा ((20)) भी नोखा गांव जा रहा था। बीकासर के पास बीकानेर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी जिससे अभिनंदन सुराणा के सिर पैर पर चोटें आई। उसे घायल अवस्था में बागड़ी रैफरल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बीकानेर रैफर कर दिया। पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।