पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लॉकवार लगेगा फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण

ब्लॉकवार लगेगा फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - जिले में रबी फसलों पर फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण तीन से पांच फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।प्रशिक्षण ब्लॉकवार तहसील भवन में आयोजित होगा। तीन फरवरी को बीकानेर ब्लॉक में बीकानेर और कोलायत, चार फरवरी को श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में श्रीडूंगरगढ़, नोखा और लूणकरणसर उपखंड तथा पांच फरवरी को खाजूवाला में उपखंड खाजूवाला, पूगल, छतरगढ़ का रबी फसलों पर फसल कटाई प्रशिक्षण होगा। जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने बताया कि सामान्य फसल कटाई प्रयोग रबी 2013-14 के साथ ही राष्ट्रीय फसल बीमा एक एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन संबंधित एसडीओ और एडीएम की अध्यक्षता में होगा।