महाविद्यालय में मनाया वार्षिकोत्सव
भास्कर न्यूज - कातर
शेखावाटी एज्युकेशन ग्रुप महाविद्यालय नोखा रोड तेहनदेसर में वार्षिकोत्सव मनाया गया। लिछमणराम केवटीया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश सियाग और विशिष्ट अतिथि भंवरलाल, खेमाराम जाखड़ व ओमप्रकाश गोदारा थे। निदेशक विजेंद्र डारा व संस्था अध्यक्ष रामनारायण सारण ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।