पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोह संग्रहण अभियान के प्रभारी मनोनीत

लोह संग्रहण अभियान के प्रभारी मनोनीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोखा - गुजरात के सरदार सरोवर बांध पर बनने वाली बल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे विशालतम प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण के लिए लोह संग्रहण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के लिए जिला समन्वयक चम्पालाल गेदर ने नोखा शहर मण्डल के लिए नरेन्द्र चौहान को संयोजक मनोनीत किया है।
बिजली के ढीले तार कसवाने की मांग
नोखा - भारतीय ग्रामीण सेवा संगठन के अध्यक्ष लालचंद भादू ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर रोड़ा में कन्या माध्यमिक विद्यालय के पास ढीले तार कसवाने की मांग की है। पत्र में बताया है कि ढीले तारों से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। 21 जनवरी को करंट से एक युवक की मौत भी हो चुकी है।