पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजेश अग्रवाल जाएंगे सिंगापुर

राजेश अग्रवाल जाएंगे सिंगापुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोखा - अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच के तत्वावधान में दो से सात फरवरी तक सिंगापुर की होटल लैंड मार्क ब्लेज के सरस्वती सभागार में 28 वां साहित्य अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में भाग लेने के लिए नोखा के पत्रकार राजेश अग्रवाल सिंगापुर जाएंगे। मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. महेश दिवाकर ने बताया कि समारोह में राजेश अग्रवाल को श्री वीरेंद्र गुप्त पत्रकारिता साहित्य र - सम्मान 2014 से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में भारत से 56 साहित्यकार, पत्रकार व हिन्दी भाषा विशेषज्ञ भाग लेंगे। राजस्थान से अग्रवाल के अलावा अजमेर के स्वामी ज्योतिषानंद जिज्ञासु भी सिंगापुर जाएंगे।