पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद मकान से जेवर व नकदी चोरी

बंद मकान से जेवर व नकदी चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नोखा
कस्बे के उगमपुरा क्षेत्र में मंगलवार रात को चोरों ने एक बंद मकान से नकदी व सोने चांदी के जेवर पार कर लिए। उगमपुरा निवासी पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि वह परिवार सहित अपने रिश्तेदारों को छोडऩे रेलवे स्टेशन गया था। दो घंटे बाद वापस आए तो घर के ताले टूटे मिले व तीन कमरों में रखा सामान भी बिखरा हुआ था। अज्ञात चोर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण व नकदी ले गए। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।