पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीवार गिरने से महिला की मौत, तीन घायल

दीवार गिरने से महिला की मौत, तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लूणकरणसर - लूणकरणसर उपखंड क्षेत्र के किशनासर गांव में बुधवार दोपहर एक बजे मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई तथा तीन जने घायल हो गए। सूचना मिलने पर कालू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मकान की दीवार गिरने से कलावती पत्नी बंशीलाल जाट की मौके पर ही मौत हो गई। गोमती, निर्मला व अमरजीत घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लूणकरणसर लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर रेफर कर दिया गया।