पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरीक्षण में मिली अनियमितताएं

निरीक्षण में मिली अनियमितताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोखा - उपखण्ड अधिकारी निसार खान ने बुधवार को रोड़ा, कुदसू खारा क्षेत्र के विद्यालयों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व आंगनबाड़ी केन्द्रों और राशन डिपो का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई अनियमितताएं मिली। खारा गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नियुक्त एएनएम निशा व शारदा अनुपस्थित थी व केन्द्र बंद था। कुदसू गांव का आंगनबाड़ी केन्द्र एक व तीन बंद मिले। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजूदवी व सहायिका शारदा देवी अनुपस्थित थी। राशन डीलर जगदीश भादू की दुकानें बंद मिली। कुदसू में बाल विकास महिला पर्यवेक्षक राधा विजय ने 13 जुलाई 2013 के बाद केन्द्र का निरीक्षण ही नहीं किया।