पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकल मैकेनिक सर्विस कैंप में 25 27 महिंद्रा मैक्सिमो फ्री चैकअप किया

लोकल मैकेनिक सर्विस कैंप में 25-27 महिंद्रा मैक्सिमो फ्री चैकअप किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - बीकानेर मोटर्स प्रा.लि. एवं महिंद्रा एंड महिंद्रा के संयुक्त तत्वावधान में नोखा ((बीकानेर)) में ‘लोकल मैकेनिक संयोजन’ के तहत ‘लोकल मैकेनिक सर्विस कैंप’ 27 जनवरी को आयोजित किया गया। बीकानेर मोटर्स प्रा.लि. के स्टाफ व लोकल मैकेनिकों द्वारा लोकल मैकेनिक के गैरेज में 25-27 महिंद्रा मैक्सिमो फ्री चैकअप किया गया जिसके तहत कूलेंट व ऑयल टॉपअप, बैटरी चैकअप आदि कार्य किए गए। ग्राहकों को गिफ्ट और डिस्काउंट कूपन वितरित किए गए। विविध ऑटोमोबाइल क्षेत्र की जानकारी वर्धक खेलों का आयोजन भी किया गया। जनरल मैनेजर आनंद रंगा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत वाहनों के रखरखाव के संबंध में जानकारी व वाहन की खूबियों की जानकारी भी दी।
बेनाड्रिल ने खांसी से छुटकारे के लिए दवाइयां लांच की
बीकानेर - बेनाड्रिल ने खांसी से छुटकारे के लिए दवाइयां लांच की। जॉनसन एंड जॉनसन लि. के जनरल मार्केटिंग मैनेजर दीनार ने बताया कि ‘बेनाड्रिल’ सूखी खांसी के लिए बेनाड्रिल डीआर और गीली खांसी के लिए बेनाड्रिल सीआर का लांच किया है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के खांसी के उपचार के लिए विभिन्न कफ-सिरप के प्रयोग की जरूरत के बारे में जागरूक करना है।