पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट कर सोने की चेन छीनी मोटरसाइकिल जलाया

मारपीट कर सोने की चेन छीनी मोटरसाइकिल जलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोखा - मारपीट कर सोने की चेन छीनने व मोटरसाइकिल जलाने का मामला पुलिस थाना नोखा में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार श्रीबालाजी थाना क्षेत्र के गठिलासर गांव निवासी कन्हैयालाल सुथार ने बताया कि 27 जनवरी की रात को करीब साढ़े नौ बजे वह गांव से मोटरसाइकिल पर जसरासर जा रहा था। तभी काकड़ा के पास बोलेरो गाड़ी में काकड़ा निवासी नरसीराम, राकेश बिश्नोई, गजेंद्र नाई आए और पिस्तौल दिखाकर उसे रोक लिया और मारपीट की। आरोपियों ने उसके गले में पहनी सोने की चेन व जेब में रखे 3500 रुपए छीन लिए और मोटरसाइकिल को जला दिया।
जान से मारने की नीयत से की मारपीट
नोखा - कारखाने में घुसकर जान से मारने की नीयत से मारपीट करने का मामला पुलिस थाना नोखा में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार कस्बे के वार्ड एक निवासी सरोज बिश्नोई ने बताया कि बुधवार शाम को वह अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर रीको स्थित भाई की फैक्ट्री जा रहे थे। फैक्ट्री के पास रुके तभी एक स्कॉर्पियों गाड़ी आकर रुकी और उसमें से दो व्यक्ति उतरे और उन्हें पकड़कर गाड़ी में डाल लिया। शोर मचाने पर उसका भाई व फैक्ट्री के अन्य मजदूर आए तो आरोपी वहां से गाड़ी लेकर भाग गए। दस मिनट बाद कृपालसिंह, महावीर, रेवंतसिंह, सुमेरसिंह व नरसीराम और पांच सात अन्य व्यक्ति गाड़ी में आए और कारखाने में घुसकर सरियों और लाठियों से जान से मारने की नीयत से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसकी मां व भाई पूनमचंद का सिर फोड़ दिया जिन्हें बागड़ी रैफरल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
बंदूक सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
कोलायत - कोलायत पुलिस ने एक व्यक्ति को टोपीदार बंदूक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर गोलरी गांव की रोही में लिछीराम के खेत में दबिश दी। वहां पर गोलरी निवासी राजू सिंह राजपूत ((24)) टोपीदार बंदूक लिए बैठा था। पुलिस ने बंदूक जब्त कर आरोपी को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।