पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नोखा
रोड़ा गांव की रोही के खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार सतेरण निवासी मूलाराम जाट ने बताया कि गांव का ही निवासी मघा राम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ट्यूबवैल पर कृषि कार्य करता था और खेत में बने मकान में रहता था। बुधवार सुबह वह खेत में बनी पानी की डिग्गी में पाइप लगा रहा था तभी अचानक संतुलन बिगडऩे से वह डिग्गी में गिर गया। परिजनों ने पड़ोसियों की सहायता से उसे डिग्गी से बाहर निकाला और बागड़ी रैफरल हॉस्पिटल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।