शहीद दिवस पर रखा दो मिनट का मौन
भास्कर न्यूज - नोखा
राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी की पुण्य तिथि गुरुवार को शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। तहसील परिसर में दो मिनट मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां पर तहसीलदार त्रिलोकचंद, वेण्डर, प्रलेख लेखक, अधिवक्ता, तहसील कार्यालय के कार्मिक, ग्रामीणों ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी। देहात कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बैठक की अध्यक्षता देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नारायणराम सियाग ने की। बैठक में सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपाराम चौधरी, उदासर सरपंच चेतन राम सियाग ने गांधीजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। बैठक में क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष जेठाराम गोदारा, कृषि उपज मंडी समिति के चेयरमैन भगवानाराम लेघा, शहर अध्यक्ष केसरी चंद्र भूरा , नोखा गांव सरपंच मोडा राम धतरवाल, पूर्व सरपंच शेरसिंह, पंचायत समिति सदस्य किसना राम सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पांचू संवाददाता के अनुसार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पांचू में गांधीजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मण गोदारा, ओबीसी प्रकोष्ठ के दानाराम मायला, नेनू बांगुड़ा, नथाराम सियाग आदि उपस्थित थे।एसबीबीजे शाखा में सुबह 11 बजे शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखा गया। कस्बे के डॉ. राधाकृष्णन एलएल स्कूल, शेखावाटी पब्लिक स्कूल, नवीन पाणिनी आदर्श विद्या मंदिर में भी गांधीजी की पुण्यतिथि मनाई गई।
लूणकरणसर संवाददाता के अनुसार पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया। पंचायत समिति प्रधान श्यौदानाराम नायक, सुभाष पूनिया, रामकुमार मूंड, नरेंद्र स्वामी, बुधराम गोदारा, प्रदीप बिश्नोई, मलकीत सिंह आदि ने गांधीजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। युवक कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष गोविंदराम गोदारा सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल में रोगियों को फल वितरित किए। राउमावि परिसर में शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पवन सिंवर, राजेंद्र चौधरी, लक्ष्मीनारायण प्रजापत, मधु चौधरी, लक्ष्मीनारायण पारीक, भंवरलाल नैण, पुष्पा गुप्ता आदि उपस्थित थे।
श्रीडूंगरगढ़ संवाददाता के अनुसार शहीद दिवस पर कस्बे के गांधी पार्क में ब्लाक कांग्रेस द्वारा ब्लाक अध्यक्ष मूलचंद थोरी की अध्यक्षता में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष विनोद गिरी गुंसाई ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने से ही देश का विकास होने की बात कही। प्रवक्ता मोहनलाल व्यास, केशराराम गोदारा, कन्हैयालाल सोमाणी, मूलचंद स्वामी, प्रदीप पुरोहित, रतन राहगीर, नवरतन जोशी, रमेश व्यास आदि ने विचार व्यक्त किए। कांग्रेस सेवादल द्वारा भी गांधी पार्क में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कस्बे के हरिजन मोहल्ला कालू बास स्थित राउप्रावि में शहीद दिवस मनाया गया।
पलाना संवाददाता के अनुसार रामाबावि, राउमावि, राप्रावि छात्र, राप्रावि भादाणी बास, महावीर सुभाष उमावि, आर्यवर्त पब्लिक एकेडमी, सरस्वती विद्या विहार, बाल वाटिका विद्यालय, एरा एकेडमी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई।राबामावि में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
नापासर संवाददाता के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नापासर की ओर से गांधी चौक में बलीदान दिवस मनाया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुनराम कूकणा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सर्वधर्म प्रार्थना और वैष्णवजन भजन बोले गए। कूकणा ने गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।