पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अखंड भारत व गोहत्या पर प्रतिबंध के लिए किए हस्ताक्षर

अखंड भारत व गोहत्या पर प्रतिबंध के लिए किए हस्ताक्षर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोखा - सीमांत वंदेमातरम मंच के बैनर तले गुरुवार को नवली गेट पर अखण्ड भारत व गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान का शुभारंभ कन्हैयालाल पालीवाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. भंवरलाल राजपुरोहित ने की। इस अवसर पर नरेन्द्र चौहान, विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री बजरंग पालीवाल, विहिप के जिला मंत्री अर्जुन सिंह, जुगल तिवाड़ी, बद्रीनारायण सांखी, बंशीलाल बिश्नोई ने विचार व्यक्त किए। मंच के राष्ट्रीय संयोजक मालचंद जोशी ने आभार जताया।
जेंडर आधारित कार्यशाला संपन्न
नोखा - राजस्थान पंचायती राज रिफ्रेशर प्रशिक्षण अभियान 2014 के तहत पंचायत समिति नोखा के सभाकक्ष में नोखा ब्लॉक के सरपंच व ग्राम सेवकों की दो दिवसीय संयुक्त कार्याशाला का समापन गुरुवार को हुआ। पंचायती राज संस्थाओं में जेंडर संवेदी शासन के लिए नेतृत्व विकास विषय पर आधारित कार्यशाला को संबोधित करते हुए पंचायत समिति के विकास अधिकारी रामचंद्र चौधरी ने जेंडर के मुद्दे पर समझ विकसित करने की बात कही। पंचायत प्रसार अधिकारी कैलाश पंचारिया ने राजस्थान में बाल विवाह, प्रदा प्रथा, महिला हिंसा आदि विषयों की जानकारी दी। पंचायत प्रसार अधिकारी अमरसिंह ने पंचायती राज में महिला जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर चर्चा की। इस अवसर पर दक्ष प्रशिक्षक शंकरलाल, कमला गोदारा, लिछमादेवी, संतोष कंवर, मोडा राम, मोहनसिंह, भागीरथ, चेतन राम आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
शिविर में बताए स्वस्थ रहने के तरीके
ठुकरियासर - बजरंग दल द्वारा संचालित रामानंद गोशाला परिसर में गुरुवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग शिक्षक तोलूसिंह राजपुरोहित योगाभ्यास करवाने के साथ ही योग का महत्त्व बताया। एक्युप्रेशर चिकित्सक डा. ललित सोमाणी ने एक्युप्रेशर चिकित्सा की जानकारी दी।
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
लूणकरणसर - भारतीय जनता पार्टी लूणकरणसर मण्डल की साधारण बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष मोती सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष शिवरतन शर्मा की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई गई। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर समितियां बनाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पूर्व विधायक मनीराम सियाग, जिला परिषद सदस्य सांवतराम पंचार, देहात भाजपा महामंत्री सुमित गोदारा, प्रभुदयाल सारस्वत, पूर्व सरपंच रामकुमार शर्मा, पूर्व सरपंच गोरधन भादू आदि उपस्थित थे।
सार्वजनिक स्थानों के पट्टे बनाए जाए
रिडमलसर पुरोहितान - अल्पसंख्यक एवं दुर्बल वर्ग विकास संगठन ने ग्राम पंचायत रिडमलसर पुरोहित में स्थित सार्वजनिक स्थानों के पट्टे बनाने की मांग की है। संगठन के जावेद खान मांगलिया ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में ग्राम पंचायत में स्थित मदरसे, मंदिर, स्कूल, दरगाह व चिकित्सालयों के पट्टे बनाने की मांग की गई है।