उपतहसीलों का सृजन करने की मांग
भास्कर न्यूज - नोखा
राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद वरिष्ठ ने नोखा तहसील क्षेत्र में उपतहसीलों के सृजन करने की मांग राजस्व मण्डल के अध्यक्ष को पत्र भेजकर की है। परिषद के प्रदेश मुख्य संरक्षक त्रिलोकचंद ने बताया कि नोखा का भू भाग पूर्व से पश्चिम दिशा में करीब 150 किमी हुआ है। तहसील के अधीन 14 भू अभिलेख निरीक्षक वृत, 57 पटवार मण्डल, 147 राजस्व ग्राम तथा 53 ग्राम पंचायतें है। जन कल्याण और क्षेत्रिय विकास के दृष्टिकोण से तहसील क्षेत्र नोखा में कम से कम दो उपतहसील जसरासर व पांचू के सृजन की मांग पत्र में की गई है।