पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजनस प्लस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होटल पार्क व्यू का शुभारंभ
सिरोही - शहर में सुभाष पार्क के सामने बुधवार को प्रतिज्ञा हाइट्स एवं पार्क व्यू होटल का शुभारंभ आयषपीर महंत शंभूनाथ महाराज, महंत रेवानाथ महाराज, महंत निर्वाण महाराज, महंत लहर भारती महाराज, सांसद देवजी पटेल एवं आदर्श को-ऑपरेटिव सोसायटी के संस्थापक मुकेश मोदी ने फीता काटकर किया। मंहत शंभूनाथ महाराज ने कहा कि पुराने समय में पथिकों के विश्राम के लिए समय व धर्मशालाएं हुआ करती थी, लेकिन अब आधुनिक युग में समय की मांग अनुसार आधुनिक विश्रामगृह होटल बन रहे है। इसमें यात्रियों को सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। मुकेश मोदी ने कहा कि जिला मुख्यालय पर तीन सितारा जैसी सुविधायुक्त होटल का होना गौरव की बात है। सांसद देवजी एम पटेल ने होटल प्रबंधकों को शुभकामनाएं दी।
क्चक्चक्च
सोसायटी की पिंडवाड़ा शाखा का शुभारंभ
सिरोही - संभव क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी मल्टी स्टेट की पिंडवाड़ा शाखा का शुभारंभ सोमवार को समाजसेवी मोहनलाल रावल ने फीता काटकर किया। सोसायटी के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुलदीप रावल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनको जमा योजनाओं की जानकारी दी। सोसायटी अध्यक्ष हितेश रावल, अतिरिक्त महाप्रबंधक विक्रमसिंह देवड़ा भूतगांव, विवेक रावल, शाखा प्रबंधक राजेंद्र रावल, विपणन अधिकारी मनोहर रावल, गिरधारी रावल, तेजपालसिंह, सुरेश रावल, डंूगाराम देवासी, प्रवीण कलावंत सहित काफी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।



 बिजनेस प्लस