- Hindi News
- कॉलेज में प्लेसमेंट के लिए छात्रों का साक्षात्कार
कॉलेज में प्लेसमेंट के लिए छात्रों का साक्षात्कार
आबूरोड. सीआईटी कालेज में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के तहत जयपुर की कंपनी ने विद्यार्थियों का चयन किया। जयपुर की यूनिटेक्रॉसिस कंपनी ने 2.4 लाख के सालाना पैकेज पर एचआर सुमित छाबरा ने छात्र-छात्राओं की योग्यता का परीक्षण कर व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया। कॉलेज के मैकेनिकल संकाय के रामसिंह गोहिल, इलेक्ट्रिक विभाग संकाय के गोपाल राम और इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन संकाय से जैनेंद्र कुमार, नेहा व कंप्यूटर साइंस से सोनी परेश कुमार, शुभांगी शर्मा का चयन किया गया। इस मल्टीनेशनल कंपनी में चयनित होने पर प्राचार्य डॉ.एमएल दास एवं सह निदेशक तेजस शाह ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
क्चक्चक्च
 बिजनेस प्लस