पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदलते मौसम से फसलों की सेहत को खतरा

बदलते मौसम से फसलों की सेहत को खतरा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिरोही
जिले में पल-पल बदल रहे मौसम के मिजाज से फसलों की सेहत पर बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। खासतौर पर किसानों को जीरा व सौंफ की फसलों में कालिया रोग फैलने का डर सता रहा है। हालांकि, अभी तक जिले में कहीं पर भी फसलों के खराबे का समाचार नहीं है, लेकिन कृषि विशेषज्ञों ने इस रोग से बचाव के लिए डाइथेनेम ४५ पाउडर प्रति हेक्टेयर २ किलोग्राम पानी में घोल कर स्प्रे की सलाह दी है।
शुक्रवार को हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान २ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम २० डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी और दिनभर चल रही शीतलहर से जनजीवन के साथ फसलें भी प्रभावित हो रही है। आसमान में छाए बादल और कोहरे के कारण वातावरण में छाई नमी से फसलों की सेहत नाजुक बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर से चली बर्फीली हवाएं और मावठ की स्थिति फसलों में बीमारी का कारण बन सकती है।