जुआ खेलते ६ गिरफ्तार, २५ हजार जब्त
सिरोही - कोतवाली पुलिस ने नवीन भवन स्कूल के हॉकी मैदान में दो अलग-अलग जगह ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे छह युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से २५ हजार ६५० रुपए जब्त किए। सीआई कैलाशदान ने बताया कि थानाअधिकारी पबाराम ने दल सहित नवीन भवन स्कूल के हॉकी मैदान में रावण दहन स्थल की आड़ में जुआ खेल रहे देवाशीष कोयला, मनोज कुमार प्रजापत और चंद्रकांत प्रजापत को ताश के पत्तों से जुआ खेलते पाएं जाने पर गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उनके पास से २० हजार ५० रुपए जब्त किए। वहीं पास ही दूसरी कार्रवाई में एएसआई मेहबूब अली ने दल सहित दबिश कार्रवाई करते हुए हुबली पश्चिम बंगाल हाल सिरोही निवासी शेख आशादुल, विश्वजीत कोले और मुनिरुल इस्लाम चौधरी को गिरफ्तार कर उनके पास से ५६ सौ रुपए
जब्त किए।